किसानों को लाखों का नुकसान मुआबजे की मांग
समस्तीपुर/मोरवा
प्रखंड में भारी बारिश होने से लरउआ गांव के दर्जनों किसानों के 400 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल हरी सब्जी की फसल सहित विभिन्न पंचायतों में लाखों कीमत की तैयार गेहूं की फ़सल का भारी नुकसान हो गया है। कटी हुई पककर तैयार गेहूं की फसल खेत में रखी हुई थी अचानक भारी बारिश के कारण घुटने भर से अधिक पानी लग जाने के कारण सारी फसल डूब जाने के कारण किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है।
ललुआ पंचायत के रणधीर सिंह राजदेव सिंह एवं रंजीत झा के जैविक खेती के द्वारा हरी सब्जी की लाखों कीमत की फसल पानी में डूब जाने के कारण बर्बाद हो गई। जबकि सुधीर सिंह रणधीर सिंह रामप्रवेश सिंह सहित दर्जनों किसानों के 400 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल बर्बाद हो जाने से लाखों का नुकसान हो गया है। इसी प्रकार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पकी हुई गेहूं की फसल एवं हरी तरकारी की खेती के नुकसान से किसानों को भारी घाटा उठाना पड़ा है। पीड़ित किसानों द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को इसकी जानकारी देकर सरकार से फसल की क्षति पूर्ति दिलाने की मांग की गई है।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन
