TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

मारपीट कर मोटरसाइकिल छीनने को लेकर प्राथमिकी दर्ज




समस्तीपुर/मोरवा


          हलई ओपी क्षेत्र के बाबा केवल स्थान के निकट कतिपय लोगों ने, खेत देखने आए लोगों से मोटरसाइकिल छीन ली। घटना के विरोध में पटोरी थाने के अशरफ पुर निवासी प्रमोद शाह के पुत्र संजीव कुमार साह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार वह हलई ओपी क्षेत्र के दरबा निवासी अपने जीजा विकास कुमार गुप्ता के मोटरसाइकिल पैशन प्रो पर सवार होकर जीजा के साथ मोटरसाइकिल से केवल स्थान के निकट खेत देखने आया था। जीजा विकास कुमार अपना खेत देखने के लिए सड़क से अंदर खेत में चले गए।

वह मोटरसाइकिल की सुरक्षा में खड़ा रहा। इसी समय दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोगों ने आकर मारपीट कर घायल करने के बाद जेब से वीवो कंपनी की मोबाइल और पैशन प्रो मोटरसाइकिल छीन कर पूरब की ओर चलते बने। मोटरसाइकिल छीनकर भागने वाले लोगों की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल का नंबर बी आर-33 ए के 3809 अपनी हथेली पर नोट कर लिया। जीजा विकास कुमार गुप्ता के आने के बाद जीजा के सहयोग से इलाज के लिए पटोरी अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने दिए गए मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर खोजबीन करते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल बरामद कर लिया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।



समस्तीपुर से अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन