TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

जान मारने की धमकी, पुलिस से लगाई गुहार



समस्तीपुर/मोरवा

           हलई  ओपी क्षेत्र केशो नारायणपुर गांव में कुछ लोगों ने जदयू के जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के गले से हमला करते हुए एक लाख से अधिक कीमत की सोने की चेन छीन ली है। लाठी से हुए हमले को पत्नी सरिता देवी द्वारा बचा लिए जाने के कारण जान बच गई। वही हमलावरों ने जान मारने की धमकी दी है।

घटना के विरोध में जदयू जिला उपाध्यक्ष द्वारा प्राथमिकी के लिए आवेदन देकर, जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। स्थानीय सिया राम सिंह , राम किशोर सिंह सहित तीन लोगों को आरोपित करने के लिए आवेदन दिया गया है।ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

समस्तीपुर से अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन