ऑनलाइन मेटेरियल उपलब्ध होने से छात्र-छात्राओं में हर्ष -कुलपति को दिया धन्यवाद -शिक्षक भी काफी तल्लीनता से जुटे
दलसिंहसराय/समस्तीपुर
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई स्थानीय आरबी कॉलेज के शिक्षकों द्वारा
कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह के पहल पर प्रधानाचार्य डॉ दिलीप कुमार की देख-रेख में छात्रों को वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर घर बैठे सिलेबस के अनुसार ऑनलाइन मटेरियल उपलब्ध कराए जाने को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी हर्ष व्याप्त है। वहीं छात्र-छात्राओं के हित में कुलपति द्वारा इस तरह के किए गए सराहनीय कार्य के लिए छात्र -छात्राओं ने उन्हें धन्यवाद दिया। वहीँ इस कार्य में स्थानीय आरबी कॉलेज के शिक्षक भी काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।कुलपति द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में सभी शिक्षक अपने अपने विषय में सिलेबस के अनुसार छात्र-छात्राओं के लिए मैटेरियल ऑनलाइन उपलब्ध कर रहे है।
कॉलेज के स्टूडेंट्स वेबसाइट पर डाले गए उन नोटों को अध्ययन कर अपने पठन-पाठन को जारी रखे दिख रहे हैं। वहीं कई छात्र इसको लेकर शिक्षकों से भी मोबाइल पर संपर्क साध कर अपनी अद्यतन जानकारी में जुटे है। कॉलेज के शिक्षक भी इस तरह के कार्य से काफी खुश दिख रहे है और उन्हें भी लग रहा है कि घर बैठे हम लोग भी अपने दायित्व का निर्वहन इस लॉक डाउन में कर रहे हैं।वही इस संदर्भ में संपर्क करने पर इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ राजकिशोर ने बताया कि कुलपति महोदय द्वारा उठाया गया यह कदम काफी सराहनीय है और हमारे द्वारा जो कॉलेज के वेबसाइट पर ऑनलाइन मैटेरियल मुहैया कराया गया है उससे छात्र-छात्राओं को लाभ होता दिख रहा है। कई छात्र-छात्राएं हमारे मोबाइल पर भी इस संदर्भ में संपर्क स्थापित कर अपने पठन-पाठन में रुचि लेते देखे जा रहे हैं।हिंदी विभाग के प्रोफेसर महेश कुमार चौधरी ने कहा कि छात्र हित में उठाया गया यह कदम काफी सराहनीय है और छात्रों में इसको लेकर उत्साह देखा जा रहा है। इससे हमें काफी प्रसन्नता हो रही है कि हम लोगों के द्वारा कॉलेज के वेबसाइट पर लॉक डाउन में डाले गए नोट्स का छात्रों को लाभ मिल पा रहा है।
इसी प्रकार मनोविज्ञान के सहायक प्रोफेसर डॉ राजकिशोर राम ने भी कहा की छात्र हित मे उठाया गया यह कदम काफी सराहनीय है और इससे छात्र-छात्राओं को काफी लाभ मिल रहा है। और आने वाले दिनों में भी निर्बाध रूप से यह चलता रहेगा जिससे छात्र-छात्राओं को इस लॉक डाउन में भी पठन-पाठन में सुविधा मिलेगी।इसकी प्रकार राजनीति विज्ञान के शिक्षक प्रो.उदय शंकर विद्यार्थी ने ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए स्टूडेंट्स के लिए हितकर बतलाया।वहीं जंतुविज्ञान के शिक्षक डॉ राजन वर्मा ने भी इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्र हित मे उठाया गया यह कदम काफी सराहनीय है।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर