TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

वाहन चेकिंग अभियान में लॉक डाउन में सुरक्षा नियमों को पालन नही किये जाने वाले वाहन चालकों चलान कटा



समस्तीपुर/मोरवा

          विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कारण देशव्यापी लॉक डाउन में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल लोगों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री के आदेशानुसार एवं जिला तथा पुलिस प्रशासन की देखरेख में आम जनों को पूरी तरह से लॉक डाउन का पालन करना है।

इसके बावजूद लोक लॉक डाउन का पालन नहीं करने मनमाने ढंग से वाहनों से घूम फिर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का वाहनों को जप्त कर चलान काटा गया।वंही लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए वाहन चेकिंग अभियान में राजधानी पटना की टीम सक्रिय सहयोग कर रही है। हलई ओपी पुलिस द्वारा लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने को लेकर समाचार प्रेषण तक 3000 से अधिक जुर्माने की राशि वसूल की जा चुकी है। वही चेतावनी को नहीं मानने के बाद दूसरी बार पकड़े जाने पर और भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दिया।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन