TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

अमर शहीद अखिलेश राय वंचितों के मसीहा थे - -संजय नायक


समस्तीपुर

         समस्तीपुर युवा राजद के जिला मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता संजय नायक ने अमर शहीद अखिलेश राय एवं अमर शहीद राम उद्देश्य राय को उनकी 14 वीं पुण्यतिथि पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि शहीद अखिलेश राय जन की आवाज से लेकर मन की आवाज तक, अपने कर्म से श्रमिक के लाठी (सहारा) तक, भूखे को रोटी का सहारा, एक बेबस और लाचार के उम्मीद का तारा, अनाथो का नाथ, नाउम्मीदों के उम्मीद के केंद्र बिंदु थे।

 लॉक डाउन की परिस्थिति के वजह से घर के रिश्तेदार और उनके करीबी लोगों ने हिस्सा लिया एवं उनके स्मारक पर पुष्प अर्पित कर तमाम लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


पुण्यतिथि के इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी सह पूर्व विधान परिषद सदस्य रोमा भारती, अवधेश राय (मास्टर साहब), विशाल कुमार,अमन कुमार श्याम देव शर्मा,अजीत कुमार मिश्र, नंदकिशोर यादव,उमेश राय, प्रेम प्रकाश शर्मा, नवीन कुमार, कमलेश कुमार कमल, हेमन राय, दिलीप लाल, अमरजीत कुमार, सतीश चंद्र यादव, अभिनंदन दिनेश करण, भास्कर, वैष्णवी, हर्षिका,राजीव कुमार राय आदि लोग उपस्थित रहे।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर