कोरोना से बचाव को लेकर सामग्री का वितरण
समस्तीपुर/मोरवा
प्रखंड के वनवीरा पंचायत में पटोरी प्रखंड के पूर्व प्रमुख सत्येंद्र राय एवं रालोसपा नेता संजीत कुमार शर्मा ने अखिलेश कुमार, अरविंद कुमार, एवं विकास कुमार के साथ मिलकर ग्रामीणों में कोरोना बचाव सामग्री का वितरण किया।
वही चक सिकंदर के मुखिया शिव दयाल सहनी, वन वीरा के मुखिया नारायण शर्मा, ररियाही के मुखिया फूलन कुमार सिंह,लरुआ मुखिया प्रियंका प्रिया विजय कुमार झा ने ग्रामीणों में सैनिटाइजर दवा, मास्क, ग्लव्स एवं प्रति परिवार आधा दर्जन साबुन का वितरण किया। जबकि बाजितपुर में जदयू नेता राम संजय राय एवं सर्वेंद्र कुमार ने ग्रामीणों में करोना बचाव सामग्री का वितरण किया।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन
