TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

मृतक परिजन को आर्थिक मदद



समस्तीपुर/मोरवा


          हलई ओपी क्षेत्र के लरुआ गांव में युवक हत्याकांड से शोकाकुल परिजनों को पंचायत के मुखिया प्रियंका प्रिया एवं पूर्व मुखिया विजय कुमार झा ने नगद राशि देकर सहायता की है।


मुखिया ने अंतिम क्रिया के लिए शोकाकुल परिजनों को पांच हजार की नगद राशि देकर सहायता प्रदान की है। इसके साथ ही मृतक के शोकाकुल परिजनों से मिलकर मुखिया प्रियंका प्रिया, पूर्व मुखिया विजय कुमार झा, सांसद प्रतिनिधि शिव कुमार सिंह ने हार्दिक शोक संवेदना  प्रकट करते हुए सांत्वना दी है।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन