आग लगने से की गेहूं की फसल जली पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग
समस्तीपुर
मोरवा प्रखंड के हलवे ओपी अंतर्गत अररिया ही पंचायत के रघुनाथपुर निवासी कृष्ण चंद्र सिंह के पुत्र मनोहर प्रसाद सिंह के खेत में आग लगने से नब्बे हजार कीमत की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। उक्त किसान के 3 बीघा से अधिक खेत की गेहूं की फसल काटकर रखी गई थी।
सोमवार की रात अचानक आग लगने से गेहूं के सारे बोझ हो जल जाने से परिवार के समक्ष भुखमरी की नौबत उत्पन्न हो गई है। जली हुई गेहूं के फसल की कीमत लगभग नब्बे हजार बताई जा रही है। आग लगने के बाद जब तक ग्रामीणों ने जग कर कई पंपिंग सेट सलाहकार आग पर काबू पाया गया तब तक तेज पछिया हवा के कारण सब ,जलकर राख हो गया। गेहूं की सारी फसल जल जाने से परिजनों में शोक छा गया है।
मुखिया फूलन कुमार सिंह ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी से पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन
