अपने ही दोस्तों ने ले ली अपने ही दोस्त की जान आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया
समस्तीपुर
मोरवा:-अपने ही दोस्तों ने ले ली, अपने ही दोस्त की जान। यह खुलासा हुआ है लरुआ के युवक हत्याकांड के मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों की मोबाइल डिटेल एवं मृतक की मां के द्वारा दिए गए बयानों से। मृत युवक की मां प्रेमलता देवी द्वारा पंचायत के ग्रामीणों के समक्ष दिए गए बयान के मुताबिक चार दिन पूर्व अपने ही दोस्तों ने आपसी झगड़ा करने के बाद धमकी दी थी। इसी आधार पर 10 अप्रैल की शाम अपने पुत्र के घर नहीं लौटने एवं खोजबीन करने के बाद किसी भी प्रकार का सुराग नहीं मिलने की स्थिति में मृत युवक के अपने ही तीन दोस्तों के विरुद्ध आवेदन दिया गया।
जबकि, मृत युवक की लाश मिलने और आरोपियों की गिरफ्तारी , एवं पुलिस द्वारा पूछताछ करने के बाद आरोपियों ने धमकी दिए जाने की बात से इनकार किया है। विदित हो कि दो आरोपी भी पूर्व से हैदराबाद में ही रहते थे। हैदराबाद से साथ आने एवं लापता होने की शाम , साथ साथ गांजा पीने की बात स्वीकार करने के बावजूद आरोपियों ने धमकी एवं हत्या करने की बात से इंकार कर दिया है। जबकि आरोपियों द्वारा मृत युवक के मोबाइल में युवतियों से संबंधित अश्लील फोटो रहने की बात स्वीकार की गई है।ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल के अनुसार, मृतक के मोबाइल नंबर एवं आरोपियों के मोबाइल के आधार पर मृत युवक के अपने ही दोस्त गोविंद द्वारा बुलाए जाने, एवं तीनों दोस्तों के साथ घर से निकलने और फिर लापता होने से, हत्या का संदेह अपने दोस्तों की ओर ही जा रहा है।आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बावजूद, सभी बिंदुओं पर बारीकी से गहन छानबीन एवं अनुसंधान जारी है।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन
