अम्बेडकर जयंती पर उनके प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
समस्तीपुर
मोरवा प्रखंड के अंतर्गत हरपुर भिंड़ी पंचायत स्थित सलेश स्थान परिसर में स्थापित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मंगलवार को जन्म दिन पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार माल्यार्पण किया गया।सोशल डिस्टसिंग का पूर्णतः पालन किया गया।
ताकि कोरोना को रोका जा सके।माल्यार्पण करने वाले में राजद प्रखंड अध्यक्ष दिनेश चौधरी,पूर्व विधायक सरायरंजन रामचंदर सिंह निषाद,देवनारायण पासवान,गोनी राय,नथुनी पासवान, जलन्धर,युगेश्वर ठाकुर,चंदन कुमार नरेश सहनी,आदि लोगो ने माल्यार्पण किया वंही सारंगपुर में पूर्व विकास मित्र मनोज राम के दरवाजे पर आर के आनंद,सुधाकर राम,दिवाकर राम,श्रीचंद्र,रामचंदर राम,मनोज कुमार राम,कमलेश राम,आदि लोगो ने भी माल्यार्पण किया।
रिपोर्ट अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन
आजतक24न्यूज