करोना महामारी में सेवा देने वाले का किया गया फूल व माला से स्वागत
ताजपुर: 22 अप्रैल 2020
विश्वस्तरीय कोरोना महामारी के विकट एवं विषम परिस्थितियों में ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सेवा दे रहे तमाम कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद देते हुए क्षेत्रवासियों ने फूल-माला से सम्मानित किया। ज्ञात हो कि बुधवार के दिन ताजपुर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विनोद आनन्द के नेतृत्व में ताजपुर क्षेत्रों में पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च जिस रास्ते से गुजरती थी, लोगो ने उन्हें पुष्प-माला से स्वागत किया।
यहां तक कि लोगो को अपने-अपने छत से पुष्प वर्षा करते हुए देखा गया। बोले, एलीट सोसाइटी के अध्यक्ष सह ताजपुर व्यवसायी (विमा अभिकर्ता) जितेंद्र कुमार कि,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस विषम परिस्थिति में भी डयूटी निभा रहे तमाम पदाधिकारी, पुलिस कर्मी, मीडिया कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी (डॉक्टर), नर्स, सफाई कर्मी, बैंक कर्मी, पोस्ट ऑफिस के पदाधिकारियों व कर्मियों जो अपनी जान की प्रवाह किये बगैर इस कोरोना महमारी में अपनी सेवा दे रहे हैं। ये सराहनीय है और सम्मन के पात्र हैं। आज ताजपुर वासियों ने उन्हें सम्मानित किया।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर