पीड़ित किसानों को मिलेगा क्षतिपूर्ति का लाभ विधायक
समस्तीपुर/मोरवा
आग लगने से जली हुई गेहूं की फसल की क्षतिपूर्ति का लाभ किसानों को दिया जाएगा।उक्त बातें कहीं जदयू के राष्ट्रीय सचिव एवं मोरवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने मंगलवार को मरिचा, बाजीतपुर एवं केशो नारायणपुर पहुंचकर पीड़ित किसानों को सांत्वना देते हुए।
विधायक श्री निषाद के अनुसार कृषि विभाग के वरीय पदाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के आश्वासन पर पीड़ित किसानों को अतिशीघ्र क्षतिपूर्ति का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर मुखिया चौधरी सहनी, संजय साहनी, संजीत कुमार, सर्वेंदुकुमार , चंदेश्वर पासवान सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर
