सीओ ने क्षेत्र में घूम कर चेक किए बॉर्डर
मेरापुर फर्रुखाबाद
थाना मेरापुर क्षेत्र के संकिसा काली नदी पुल , एवं अचरा चौकी क्षेत्र के हथौड़ा में लगे बेरियल को क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौड़ ने चेक किया।
आपको यह भी बता दें कि संकिसा काली नदी पुल जनपद मैनपुरी का बॉर्डर है। और हथौड़ा जनपद एटा का बॉर्डर है। दोनों बॉर्डरों पर क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौड़ ने मौके पर पहुंचकर लगे हुए रियल को चेक किया। जिसके बाद वह पखना तिराहा तक जायजा लेने गए। जिसके बाद वह वापस चले गए। संकिसा तिराहा पर भी खड़े होकर उन्होंने कुछ देर तक जायजा लिया।
जब वह हथौड़ा वेरियल को चेक कर रहे थे ।तो इसी दौरान वहां से एक ट्रैक्टर गुजर रहा था। ट्रैक्टर का ड्राइवर ट्रैक्टर तो चला ही रहा था पर वह मोबाइल से बात भी कर रहा था। यह देखकर सीओ ने ट्रैक्टर रुकवा लिया और उन्होंने चालक
हिदायत दी कि आयन्दा वाहन चलाते वक्त मोबाइल से बात नहीं करोगे। यदि ऐसा करते पाए गए तो तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आपको यह भी बता दें कि बीते गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने सभी बॉर्डरों पर पहुंचकर कर जायजा लिया था। और बेरियल लगाए जाने के मेरापुर थाना अध्यक्ष आरके रावत को निर्देश दिए थे। और उन्होंने यह भी कहा था कि अंतर्जनपदीय बॉर्डरों पर पुलिस बल की संख्या बढ़ाई जाए।
दूसरे जिले के व्यक्ति को अपने जिले में प्रवेश ना करने दिया जाए। विशेष परिस्थितियों में अंतर्जनपदीय व्यक्ति को प्रवेश करने दिया जाये।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट


