TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सरकार की व्हाट्सएप्प जॉइनिंग फेल, शिक्षक पुनः लौटे हड़ताल पर

         
ताजपर/समस्तीपुर.  24 अप्रैल 2020

                बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आवाहन पर नियोंजित शिक्षकों का अनिश्चित कालीन हड़ताल 67वें दिन भी जारी रहा। विदित हो क़ि प्रखण्डाधीन नियोंजित शिक्षक अपनी न्यायोचित माँगों के समर्थन में विगत 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस बीच प्रधान सचिव शिक्षा विभाग ने शिक्षको को लोकडौन क् बीच नियंत्री पदाधिकारी के व्हाट्सअप पर आवेदन देकर कर्तव्य पर आने का प्रलोभन दिया जिसे प्रखण्ड के अधिकांश शिक्षको ने नकार दिया।


जानकारी देते हुए प्रखण्ड शिक्षक समन्वय समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि कुल 450 शिक्षको में 9 शिक्षक प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के व्हाट्सएप्प पर हड़ताल से वापस आने का आवेदन दिए, पुनः उनके हड़ताल पर वापस लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। इस कड़ी में प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंगापुर, अ0जा0 के प्रखण्ड शिक्षक श्री अशोक कुमार ने 16 अप्रैल को हड़ताल पर वापसी की। जानकारी देते हुए श्री पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि हड़ताल के बीच में शिक्षक अगर कर्तव्य पर वापस होते है तो हड़ताल अवधि का वेतन नो वर्क नो पे के आधार पर नहीं मिलेगा। साथ ही उनकी सेवा में भी टूट होगी। इसलिए शिक्षको को सरकार से सफल वार्ता तक् प्रतीक्षा करनी होगी। अभी हड़ताल से वापस होना आत्मघाती कदम होगा। शिक्षको को संघ पर भरोसा रखना होगा। निश्चित ही परिणाम सुखद होगा।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर