TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 24 ने सफाई और पुलिसकर्मियों का पुष्पवर्षा कर किया सम्मान


चंडीगढ़

            कोरोना वायरस को लेकर सरकार द्वारा किए गए लॉक डाउन का ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने एवं शहर में सफाई और कानून व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों का मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 24 और जागरण मंडल चंडीगढ़ ने एस डी एम नाजुक कुमार की उपस्थिति में एरिया के सफाई और पुलिसकर्मियों का पुष्पवर्षा कर सम्मान किया।

 एसोसिएशन के सदस्यों ने तालियां बजाकर पुलिसकर्मियों का साहस व राष्ट्र के निर्माण में सच्ची भागीदारी निभाने के लिए हौंसला आफजाई की। इस मौके एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अवनीश बंसल,चेयरमैन रविंदर सिंह, चेयरमैन भीम, तेजवीर, राजबीर, जनक और प्रेम शम्मी सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

एस डी एम नाजुक कुमार ने कहा कि वैश्विक माहमारी कोरोना वायरस से उपजी संकट की इस भीषण आपदा में हम सब को जरूरत है कि हम केंद्र सरकार के आदेशों की पालना करे, ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके। सफाईकर्मी और पुलिसकर्मी हमारे देश के फ्रंटलाइन वारियर्स है, जो आज अपनी जान की परवाह किये वगैर ही आगे होकर लोगों को जागरूक कर रहे है।


ब्यूरो रिपोर्ट
जितेंद्र कुमार
 चंडीगढ़