TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कोरोना वायरस के चलते प्रयागराज में हुई पहली मौत, परिवार में 4 और लोग हैं संक्रमित

प्रयागराज :

           प्रयागराज संगम नगरी प्रयागराज में पिछले दिनों खबर आई थी की एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं।जिसके बाद मंगलवार रात कोरोना संक्रमण (#Coronavirus) से पहली मौत हो गयी। कोरोनावायरस से संक्रमित लूकरगंज निवासी आर्किटेक्ट बीरेंद्र सिंह की स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में बने कोविड-19 लेवल थ्री हास्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज के फेफड़े ने काम करना बंद कर दिया था। वो वेंटीलेटर सपोर्ट पर रख दिये गये थे, बावजूद जिसके उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। आपको बता दें कि मृतक में कोरोना वायरस की पुष्टि 1 मई को हुई थी।


मंगलवार को दोपहर मे  उनकी अचानक तबियत ज्यादा बिगड़ गयी थी। दोपहर के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। शहर मेें कोरोना पॉजिटिव होने के बाद यह पहली मौत है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इंजीनियर बीरेंद्र के शव को चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के मुताबिक बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

परिवार में चार और लोग हैं संक्रमित :

मृतक की पत्नी भी संक्रमित हैं और उनका इलाज भी एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतक राहत सामग्री बांट रहे थे और उसी दौरान संक्रमित हो गये थे। नोडल अधिकारी डॉ ऋषि सहाय ने आर्किटेक्ट के निधन की पुष्टि की। इससे पहले मंगलवार को आई रिपोर्ट में मृतक का छोटा भाई, दूसरे भाई की पत्नी और सास भी पॉजिटिव पाए गए। फिलहाल में परिवार के चार लोगों का इलाज चल रहा है।


रिपोर्ट मोहम्मद साबिर