TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

घर पर नहाते समय समरसेबल हैंड पंप में बिजली करंट लगने से युवक की मौत

फर्रुखाबाद


                कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव हादीदादपुर मई निवासी गोविंद कुमार कश्यप उम्र 23 वर्ष पुत्र राम रहीश कश्यप अपने घर पर नहा रहे थे समरसेबल हैंड पंप में बिजली करंट लग जाने से गोविंद कुमार की हालत गंभीर हो गई परिजनों ने आनन-फानन में पड़ोस के गांव में डॉक्टर को दिखाया वहां पर डॉक्टर ने मना कर दिया वहां से तुरंत परिजन फर्रुखाबाद सिटी हॉस्पिटल लेकर के गए वहां पर मौजूद डॉक्टरों ने गोविंद की हालत को देखकर मना कर दिया वहां से परिजन डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर के गए वहां डाक्टरों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया मृतक के छोटे भाई गुड्डू का कहना है कि भाई को लोहिया से अपने घर को वापस लेकर के आ गए गांव आकर के देखा तो गोविंद के कुछ सांसे आ रही थी तभी हम लोगअमिलैया मुकेरी गांव में लेकर के गए वहां पर डॉक्टर ने मना कर दिया घर वापस ले कर के आ गए।



मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया मृतक की शादी 13 फरवरी 2020 को नवाबगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव शुकुरुल्लापुर से शिवा कश्यप के साथ  हुई थी कुछ लोगों का कहना है कि गोविंद कल दोपहर अपनी पत्नी की शादी के बाद पहली बार पत्नी को बुला करके घर पर लाया था घर पर आने के बाद कुछ ग्रह कार्य करने के वाद नहाने लगा नहाते समय ही बिजली करंट लग जाने से मौत हो गई है गांव के कोटेदार किशनपाल कश्यप का कहना है कि गोविंद के पिता राम रहीश के पास 2 बीघा जमीन है बेचारे मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण करते हैं राम रहीश के तीन लड़के और तीन लड़की है गोविंद लड़कों में बड़ा था दो लड़के गोविंद से छोटे हैं गुड्डू और रूपेंद्र लड़कियों की शादी हो चुकी है बताया है कि गोविंद भी दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने चला जाता था लॉक डाउन की वजह से घर पर था बताया है कि राम रहीश और उनकी पत्नी भूदेवी दोनों लोग और उनके बच्चे आदत स्वभाव के बहुत अच्छे हैं पता नहीं कहां से कुदरत का बेचारे पर कहर टूट पड़ा मृतक की पत्नी शिवा और माता भूदेवी रो-रो कर बेहोश हो गई। तीनों बहनें और मां ,पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है गांव वालों का कहना है कि कायमगंज कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं आई परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए मना कर दिया है




ब्यूरो रिपोर्ट
आज तक 24 न्यूज़ चैनल
परिमाल सिंह