TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

किसी भी क्षण बिजली के करंट से भीषण खतरा होने की आशंका


समस्तीपुर/मोरवा

             बिगत कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही वर्षा के कारण चकपहार पंचायत के वार्ड  9 एवं 10 में बिजली का पोल झुक गया है। फलस्वरूप किसी भी क्षण बिजली के करंट से भीषण खतरा होने की आशंका उत्पन्न हो गई है।

 जदयू के वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध कार्यकर्ता सह अधिवक्ता सत्यनारायण आजाद के अनुसार पोल गाड़ने के दौरान बालू और सीमेंट की बजाय , केवल मिट्टी में पोल गाड़ दिए जाने के कारण बारिश की नमी के कारण पोल झुक गया है। श्री आजाद द्वारा कनीय अभियंता को इसकी सूचना देकर अति शीघ्र ठीक कराने की मांग की गई है। समाचार प्रेषण तक बिजली विभाग द्वारा कोई भी कर्मी पोल ठीक करने नहीं पहुंचा है। फलस्वरूप ग्राम वासियों में किसी भी खतरे की आशंका से भय व्याप्त है।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन