विगत दो दिनों से महिला लापता सनहा दर्ज
समस्तीपुर/मोरवा
आदर्श ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा उत्तरी पंचायत के लसकारा गांव निवासी श्याम कुमार चौधरी की पत्नी मिंटू देवी विगत दो दिनों से लापता है।बताया जाता है कि उक्त महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।
घर से दो दिन पहले दुकान से सामान लाने के लिए घर से निकली,लेकिन घर नहीं पहुंची है।इस सम्बंध में उक्त महिला की पति द्वारा ताजपुरY थाने में सनहा दर्ज कराकर महिला को बरामद करने की गुहार लगाई गई है।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन
