TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

लालू यादव को पैरोल पर रिहा करने की मांग तेज नहीं तो राजद करेगा आंदोलन : प्रमोद राम

समस्तीपुर 

  समस्तीपुर राजद दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद राम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अगर लालू प्रसाद यादव को स्वास्थ्य कारणों से पैरोल पर बेल नहीं मिलती है तो राजद लॉक डॉन के नियमों का पालन करते हुए लालू मोमेंट के तहत राजद आंदोलन करेगी। स्वास्थ्य कारणों की वजह से रिम्स में सजा काट रहे लालू यादव के साथ सरकारी मशीनरीओं द्वारा पक्षपात पूर्ण व्यवहार किए जाने की बात अब लोग खुले आम करने लगे है। राजद के नेता भी इस परिस्थिति को भापकर अब बेल न मिलने की सूरत में आंदोलन की रूपरेखा खींचने में लगे हैं।

इस मामले में अन्य आरोपियों को या तो रिहा किया जा चुका है या वह जमानत पर बाहर है। वही अपने राजनीतिक जीवन में बिहार के साथ-साथ संपूर्ण देश की रेल मंत्री के तौर पर सेवा करने वाले शख्स के साथ लगातार भेदभाव किए जाने से बिहार के आम अवाम में भी आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। इस प्रकरण पर चर्चा के साथ ही अब लोग मुखर होकर न्यायालय के रवैए पर भी सवाल उठाने लगे हैं जो आगामी आंदोलन के लिए माकूल उपागम साबित हो सकते हैं ।
इस मामले पर बोलते हुए राजद नेता
प्रमोद राम ने कहा की झारखंड सरकार के महाधिवक्ता की रिपोर्ट मिलने के बाद भी जांच एजेंसी और न्यायालय द्वारा इस मामले में निर्णय में देरी से बिहार के अवाम  सशंकित है। लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है।लालू जी कई बीमारियों से ग्रसित है।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर