TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

02 लाख 30 हजार रुपये कीमत की 53 पेटी अरुणाचल प्रदेश मार्का अंग्रेजी शराब सहित 01 शराब तस्कर थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गिरफ्तार।

02 लाख 30 हजार रुपये कीमत की 53 पेटी अरुणाचल प्रदेश मार्का अंग्रेजी शराब सहित 01 शराब तस्कर थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गिरफ्तार।

बुलन्दशहर (मी. सेल.)  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर अतुल कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र कुमार मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 02-03-2020 को प्रभारी रिपोर्टिंग चौकी चोला आनन्दवीर सिंह मय पुलिस टीम व उ0नि0 धीरज राठी मय पुलिस टीम के क्षेत्र मे संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चैकिंग मे मामूर थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम पचोता में कपिल जिसकी चाय, समोसे की एक दुकान है तथा जो परचून का समान भी रखता है, की दुकान में भारी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुँचकर अभियुक्त कपिल को समय करीब 18.40 शाम को 53 पेटी अरुणाचल प्रदेश मार्का अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। अभियुक्त के दो साथी अन्धेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। बरामद शराब की कीमत करीब 02 लाख 30 हजार रुपये  है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1- कपिल पुत्र प्रेमराज निवासी ग्राम पचोता थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर
बरामदगी का विवरण-
53 पेटी अरुणाचल प्रदेश मार्का अग्रेजी शराब
गिरफ्तार अभियुक्त कपिल ने पूछताछ पर अपने फरार साथियों के नाम 1. आदेश उर्फ कबूतर पुत्र बिज्जी व 2. सतवीर पुत्र कुड़े सिंह निवासीगण ग्राम पचोता थाना कोतवाली देहात बुलन्दशहर बताया। अभियुक्त कपिल द्वारा अपने दोनों साथी आदेश उर्फ कबूतर व सतवीर उपरोक्त के साथ मिलकर अधिक कीमत पर शराब की बिक्री कर आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा रहा था। फरार दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किये जा रहे है।
अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0-347/2020 धारा 60/63 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- उ0नि0 आनन्दवीर सिंह प्रभारी रि0चौकी चोला थाना कोतवाली देहात
2- उ0नि0 धीरज राठी, का0 संदीप ढाका, का0 ब्रजमोहन, का0 सुधीर अहलावत, का0 प्रबली तोमर, है0का चालक राघेश्याम