TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

लॉकडाउन मे आर्थिक संकट से जूझ रहे अधिवक्ताओं को बार काउन्सिल व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसीएशन मिल कर दे पाँच पाँच हज़ार रुपये की सहायता* (सै०इफ्तेखार हुसैन)

         डिस्ट्रिक्ट बार एसोसीएशन के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने कोरोना वॉयरस के कारण लॉकडाउन में आर्थिक संकट से जूझ रहे जूनियर व बुज़ुर्रग अधिवक्ताओं तथा ज़रुरतमन्द अधिवक्ताओं को इस संकट की घड़ी में घर मे क़ैद और आर्थिक रुप से तंगहाली का शिकार अधिवक्ताओं को डिस्ट्रिक्ट बार  एसोसीएशन इलाहाबाद व बार कौन्सिल उत्तर प्रदेश आपस मे समनवय बना कर कम से कम पाँच पाँच हज़ार रुपये की आर्थिक धनराशी मदद स्वरुप प्रदान करे।

वहीं मान्नीय उच्च न्यायालय से अपील की है की 8 मई से शर्तों के आधार पर हाईकोर्ट की अर्जन्ट केसेस की तर्ज़ पर चलने वाली ज़िला न्यायालय को भी सोशल डिस्टेन्स मेन्टेन रखने का पालन सुनिश्चित कराने हेतू निर्देशित करते हुए अर्जेन्ट केसेस हेतु अगले हफ्ते से खुलवाने का प्रयास भी किया जाए।श्री इफ्तेखार ने कहा की कोविड19 के कारण जहाँ पूरा विश्व महामारी की चपेट में है वही अधिवक्ता गण भी इस महामारी और लॉकडाउन के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।बहोत से ऐसे अधिवक्ता हैं जिनको अपने परिवार की रोज़मर्रा की ज़रुरतों को पूरा करने के लिए संकट से जूझना पड़ रहा है ऐसे में बार काउन्सिल व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसीएशन का दायित्व बनता है की वह अपने अधिवक्ता परिवार को आर्थिक संकट से उबारने के लिए आर्थिक सहयोग करे



रिपोर्ट मोहम्मद साबिर