एंबुलेंस एमटी ,चालक की ना उपस्थिति में एंबुलेंस को लेकर के चल दिया गाड़ी झाड़ियों में जा घुसी टला बड़ा हादसा
फर्रुखाबाद
नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की 102 एंबुलेंस चालक मानवीर सिंह आज सुबह स्नान कर रहे थे उसी समय एमटी दिलीप कुमार आए और चाबी लेकर एंबुलेंस को लेकर चल दिए एम टी दिलीप कुमार गाड़ी चलाना नहीं जानते हैं फिर भी एंबुलेंस में एक आशा को बिठा कर के गाड़ी सीखने के लिए चल दिए जैसे ही एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बाहर निकाली और बरतल रोड पर पहुंचे वैसे ही गाड़ी को मोड़ा गाड़ी नहीं मुड़ी एंबुलेंस सीधी झाड़ियों में जा घुसी वहीं पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है
एंबुलेंस से ट्रांसफार्मर की दूरी 1 मीटर बच गई कुदरत की देन थी कि उस समय बिजली चली गई थी अगर बिजली होती तो बड़ी घटना हो सकती थी कुछ ही समय बाद अधीक्षक सुमित शाक्य मौके पर पहुंचे और बरतल के कुछ ग्रामीण भी एकत्रित हो गए चालक और ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को बाहर निकाला अधीक्षक सुमित शाक्य ने चालक और एमटी दिलीप कुमार को डॉट फटकार लगाई
ब्यूरो रिपोर्ट
आज तक 24 न्यूज़ चैनल
परिमाल सिंह

