TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

महिला ने संदिग्ध परिस्थियों में केरोसिन डालकर खुद को लगाई आग उपचार के दौरान मौत


मेरापुर फर्रुखाबाद

घर पर सोमवार की सुबह 10:00 बजे महिला रिंकी पाल ने संदिग्ध परिस्थितियों में केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह से जल गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
 आनन-फानन में परिजन रिंकी पाल को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए मोहम्दाबाद ले गये जहां से डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल के लिए  रेफर कर दिया । जहां उपचार के दौरान रिंकी की मौत हो गई।

रिंकी मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर निवासी मोहित पाल पुत्र जयसिंह पाल की पत्नी थी। मोहित की रिंकी के साथ 4 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। रिंकी की दो पुत्रियां हैं।

ग्राम प्रधान सुरेन्र्द सिंह तिवारी की सूचना पर मेरापुर थाना अध्यक्ष आरके रावत ,उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिसोदिया ,हमराह सिपाई अखलेश कुमार जादौन ,संजीव कुमार , ड्राइवर विनोद कुमार यादव आदि पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

सूचना मिलने पर  लोहिया अस्पताल  पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि ससुराली जनों ने मिट्टी का तेल डालकर रिंकी को जिंदा जला दिया।

ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह तिवारी ने बताया कि घटना के समय पति घर पर नहीं था। गांव वालों की सूचना पर पति मौके पर पहुंचा।

पति बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता था । और उसी के साथ  उसकी पत्नी रहती थी। लाक डाउन के चलते वह अपनी पत्नी के साथ अपने घर पर आया था। अभी कुछ ही दिन पूर्व मोहित की अपने माता-पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिस कारण वह अपनी पत्नी के साथ घर में ही अलग रहने लगा था।
थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि इस संबंध में फौती प्राप्त हो गई है। फौती के आधार पर पंचनामे की कार्रवाई की कारवाही की जा रही है।
अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।


ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट