TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराया पुलिस प्रशासन

समस्तीपुर

समस्तीपुर जिला के मुसरीघरारी में लगातार पुलिस के द्वारा लॉकडाउन में परेशानी के दौर से गुजर रहे गरीब और असहाय लोग भूखे न रहें इसके लिए प्रशासन के द्वारा जनसहयोग से राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। समाज सेवा के लिए लोग भी हर संभव मदद कर रहे हैं।


समाजसेवियों द्वारा नगर में रोजाना जरूरतमंदों को भोजन और राशन वितरित कराया जा रहा है, ताकि लोगों के घरों में चूल्हे जल सकें। समाजसेवियों के साथ साथ मुसरीघरारी थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह भी लॉकडाउन के कारण असहाय, मजदूरों को राशन उपलब्ध करा रहे हैं। जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं हैं और वे बीपीएल की श्रेणी में आते हैं तो ऐसे लोगों को चिंहित कर प्रशासन द्वारा प्रत्येक पंचायत में चयनित कर राशन वितरण कराया जा रहा है।



समस्तीपुर से अब्दुल कादिर