विश्व में आरोग्य व शांति स्थापित होने हेतु सामूहिक प्रार्थना
समस्तीपुर/मोरवा
ताजपुर प्रखंड के हरिशंकरपुर बघौनी के घर संसार परिवार में आज परिवार के मुखिया जितेंद्र कुमार की माता जी की पुण्यतिथि मनायी गई । इस अवसर पर कोविड 19 के नियमों का ख्याल रखते हुए शारीरिक दूरी का ख्याल रखा गया और सिर्फ पारिवारिक लोगों के साथ माता जी को याद करते हुए हवन यज्ञ किया गया ।
साथ ही आज इस वैश्विक महामारी को लेकर आचार्य ओम प्रिय जी के द्वारा इस मौके पर पुरे विश्व में आरोग्य व शांति स्थापित होने हेतु सामूहिक प्रार्थना किया गया । और वैश्विक महामारी से अपने समाज अपने राष्ट्र और विश्व की रक्षा किया जाए इस हेतु भी हवन किया गया । इस कार्यक्रम में शामिल जितेंद्र कुमार, किरण कुमारी, संतोष कुमार सुमन, ममता कुमारी, मृत्युंजय, धनन्जय, अदिति, सेतु, रिद्धिमान, रेखा , बबिता, रितिक, पाखी, भावना, बाबुल, आर पी सिंह, नीलम, प्रकाश आदि थे ।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर
