TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

गेहूं काटने वाली थ्रेसर मशीन में थोड़ी सी लापरवाही में पैर फिसल जाने से गई जान

फर्रुखाबाद


              कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कमलाई पुर निवासी रामसनेही उम्र 56 वर्ष पुत्र इतवारी लाल अपने खेत में थ्रेसर मशीन से गेहूं निकाल रहे थे तभी अचानक पैर फिसल गया पैर फिसलने से थ्रेसर में चला गया जब तक ट्रैक्टर बंद किया तब तक पूरा शरीर थ्रेसर के अंदर पहुंच चुका था उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी ।



तभी वहां पर मौजूद मृतक के लड़कों के देखते ही होश उड़ गए वहां तुरंत अपने गांव में आवाज लगाई मौके पर सभी ग्रामीण पहुंचे ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत करने के बाद शव को बाहर निकाला बाहर निकालने के बाद सभी ग्रामीण और पारिवारिक लोग रोने चिल्लाने लगे पत्नी और बच्चों को रो-रो कर बुरा हाल है तभी गांव वालों ने थाना पुलिस को सूचना दी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



ब्यूरो रिपोर्ट
आज तक 24 न्यूज़ चैनल
परिमाल सिंह