जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मौके पर पहुंची पुलिस
फर्रुखाबाद
नवाबगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव हमीरपुर (हुसैनपुर बांगर ) में दो पक्षों में फायरिंग हो गई जानकारी के मुताबिक सोना जानकीपुर के पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंह यादव ने कई वर्ष पहले 9 बीघा जमीन एसडीएम कोर्ट से नीलामी मैं ली थी कुछ वर्षों बाद उक्त जमीन को ग्राम हमीरपुर के रहने वाले रिटायर्ड फौजी अनार सिंह ने बैनामा करा लिया जिस पर विजेंद्र सिंह जमीन पर पहले से जमीन पर काबिज हैं
और इस जमीन पर अनार सिंह ने कई बार कब्जा करने के लिए प्रयास किया अभी कुछ दिन पूर्व अनार सिंह ने गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर गेहूं की फसल जोत डाली थी इस मामले को थाना पुलिस ने विजेंद्र सिंह की तहरीर पर अनार सिंह और उनके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था इसी ज़मीन पर लगभग 4 बीघा गेहूं की फसल सही सलामत खड़ी रही जिसको काटने को लेकर 1 सप्ताह पूर्व दोनों पक्षों में विवाद हुआ था आज भूसा उठाने को लेकर अनार सिंह अपने अन्य साथियों के साथ दबंगई के बल पर लाइसेंसी हथियारों से लैस होकर और नाजायज हथियार लेकर के खेत पर पहुंचा तथा दहशत फैलाने के उद्देश्य से ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा जिससे इलाके में दहशत फैल गई खेतों में काम कर रहे लोग अपने घरों की ओर भागने लगे किसी तरह लोगों ने डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी मौके पर पहुंची डायल 112 और थाना पुलिस जब तक पहुंची तब तक अनार सिंह मौके से फरार हो चुका था और वहीं पर गांव वालों का कहना है कि लगभग दो दर्जन फायर हुए हैं थाना प्रभारी एवं हल्का प्रभारी नितिन कुमार ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर पहुंचा हूं फायरिंग की बात सामने आई है मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला है फिर भी जांच में फायरिंग की बात सही पाई गई है दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी
ब्यूरो रिपोर्ट
आज तक 24 न्यूज़ चैनल
परिमाल सिंह
