मजदूर दर-दर की ठोकर खा रहे हैं, यह पूरे देश के लिए आत्मपीड़ा का कारण है -- हरेन्द्र
समस्तीपुर
राजद के प्रांतीय नेता हरेन्द्र कुमार ने कहा है कि प्रवासी मजदूरों को बिहार वापस लाने के मुद्दे पर पहले कहा गया था कि इनके टिकट का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी लेकिन मजदूरों से ही पैसा लिया जा रहा हैं l यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है l मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस ओर ध्यान देना चाहिए l
उन्होंने कहा कि मजदूर राष्ट्र निर्माता हैं। मगर आज वे दर-दर की ठोकर खा रहे हैं, यह पूरे देश के लिए आत्मपीड़ा का कारण है। जब हम विदेश में फँसे भारतीयों को हवाई जहाज से निशुल्क वापस लेकर आ सकते हैं, जब नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम में सरकारी खजाने से 100 करोड़ रुपये खर्च कर सकते हैं, जब रेल मंत्री पीएम केयर्स फंड में 151 करोड़ रुपये दे सकते हैं तो फिर मजदूरों को आपदा की इस घड़ी में निशुल्क रेल यात्रा की सुविधा क्यों नहीं दे सकते?’ उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार इस तरह की स्थिति हमारे सामने आयी है। उन्होंने पूछा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी कब समझेगी।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर