क्वॉरेंटाइन को मिलेगी ससुराल वाली सुविधा तेल साबुन के साथ मिलेंगे आईना और कंघी भी
समस्तीपुर/मोरवा
आइसोलेशन सेंटर में क्वॉरेंटाइन लोगों को ससुराल जैसी सारी सुविधाएं मिलेंगी। दो बार भोजन नाश्ता के साथ ही धोती या लूंगी, गमछा, देह में लगाने वाला साबुन, कपड़ा धोने वाला साबुन, सिर में लगाने के लिए तेल , आईना, कंघी थाली , लोटा, ग्लास, मास्क, आवश्यकता के अनुसार बाल्टी, जग, आदि आरामदेह रहन-सहन की सारी सुविधाएं दी जाएगी। यदि बच्चे हैं तो उन्हें टी शर्ट पैंट भी दिए जाएंगे।
बच्चियों एवं महिलाओं को भी उनकी आवश्यकतानुसार साड़ी ,साया,ब्लाउज, सहित सभी चीजें आइसोलेशन सेंटर में उपलब्ध कराये जाने का आदेश दिया गया है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिलाधिकारी द्वारा इस आशय का पत्र सभी वीडीओ, सीओ एवं आइसोलेशन सेंटर संचालकों को दिया गया है। विदित हो कि अब तक आइसोलेशन सेंटरों में इस तरह की सुविधा नहीं दी जा रही थी फलस्वरूप क्वॉरेंटाइन लोगों को सुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। अब आइसोलेशन सेंटरों में सभी क्वॉरेंटाइन को ससुराल देसी इतनी सुंदर सुविधा प्राप्त होने से अपने घर वालों से कुछ भी मंगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी प्रकार आइसोलेशन सेंटर में काम करने वाले कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को भी रेनकोट, ग्लव्स , मास्क आदिअलग से सारी सुविधाओं को दिए जाने का आदेश दिया गया है।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन
