प्रवासी मजदूरों को बिहार आगमन की खुशी धूमिल
समस्तीपुर/मोरवा
दूसरे प्रांतों में लॉक डाउन के कारण फँसे प्रवासी मजदूरों के बिहार आगमन लिए विभिन्न प्रांतों के पदाधिकारियों के जो नंबर दिए गए हैं वह सभी स्विच ऑफ बतला रहे हैं। फलस्वरूप बिहार से बाहर फंसे हुए लोगों में भारी हताशा व्याप्त है। विभिन्न माध्यमों से दी गई जानकारी के अनुसार जिन प्रांतों में प्रवासी बिहारी रह रहे हैं वहां के प्रांतीय पदाधिकारियों के मोबाइल स्विच ऑफ होने से उनके बिहार आगमन की खुशी धूमिल होती दिखाई दे रही है।
फलस्वरूप प्रवासी बिहारियों में भारी हताशा छाई हुई है। दूसरे प्रांतों में लॉक डाउन के कारण फंसे हुए प्रवासी बिहारियों के द्वारा अपने अपने स्थानीय विधायकों से बिहार सरकार द्वारा बिहार आगमन को लेकर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधा के अनुसार राहत एवं ग्राम दिलाने की मांग की है।
।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन
