एटा में फिर फूटा कोरोना बम! व्यापार मंडल की खुशियों को लगी नजर
एटा
जनपद में जहां आज जिला अधिकारी सुखलाल भारती एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नगर के व्यापार मंडल के अधिकारियों के साथ बैठकर के बाजार को खोलने के संबंध में निर्देश जारी किए थे। निर्देश जारी किए कुछ वक्त ही बीता था कि तब तक एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज बैठक कर के व्यापार मंडल को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ कल से बाजार खोलने की अनुमति दी थी। किंतु लगता है कि किसी की नजर लग गई, क्योंकि जैसे ही दिशा निर्देश जारी हुए, कुछ समय बाद ही जनपद में एक और कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से अब तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं।