मुखिया ने मनाया मजदूर दिवस
समस्तीपुर
ब बबजिले के वारिसनगर ब्लॉक स्थित पंचायत सरकार भवन पर मुखिया राजेश कुमार सहनी के अध्यक्षता में शुक्रवार को दीप प्रज्वलित कर मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुखिया ने भारत के तमाम मजदूर, श्रमिकों,भाईयों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मजदूर व श्रमिकों का बहुत बड़ा योगदान है। राष्ट निर्माण में ये मजदूर लोग खून पसीना तथा जान लगा देते हैं।
लेकिन इनके परिवार के निर्माण में आर्थिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य इत्यादि मूलभूत सुविधाएँ से इन लोगों को दूर रखा जाता है। राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर हम केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से मांग करते हैं कि इन गरीब मजदूरों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही सारी मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय मे मजदूर के सामने काम नहीं मिलने के कारण उन लोगों के परिवार में भुखमरी की नौबत आ गई है। इसलिए सरकार छोटी छोटी समूह में कल कारखाने चालू करें। उसमें सामाजिक दूरी बनाकर मजदूरों को काम पर लगाएं। अंत मे मुखिया ने कहा कि बिहार के मजदूर जो बाहर फंसे हुए हैं उन्हें वापस लाने की व्यवस्था करें। मौके पर पूनम देवी,रविना ख़ातून,मो0 आलमगीर,सुरेन्द्र कुमार साह आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर
