बिजली की तार टूटी,चपेट में आने से एक भैंस मरी।
ताजपुर /समस्तीपुर 04 मई
एनएच बंगरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर बंगरा वार्ड नंबर- 01 मे सोमवार की सुबह भुसा लदा हुआ पिकप, विधुत तार से टकराने के कारण तार टूट कर गिर गयी और उसके चपेट में आने से एक भैंस मर गयी। मृत भैंस की पहचान स्थानीय निवासी शुशीला देवी, पति-स0 रामचन्द्र महतो का बताया गया है।
जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी सह रालोसपा जिला सचिव रंजीत कुमार ने बताया कि जिस स्थान पर से तार टुटा है वहां पर स्थानीय लोगों के द्वारा बिजली के तार में लग्गी फसा कर अवैध रूप से लाइन जलाते हैं जो आने-जाने वाले वाहन से टकरा जाती है। आज उसी का नतीजा हुआ है कि अवैध लग्गी फसाये हुए बिजली के तार भूसा की गाड़ी में फस गया और बिजली की तार टूट कर गिर गया,वो तो संयोग हीं था कि उसके चपेट में सिर्फ एक भैंस मरी है, आदमी भी आ सकते थे। घटना को देखते हुए श्री रंजीत ने विधुत सहायक अभियंता विधुत आपूर्ति प्रशाखा, विधुत विभाग पुसा से जांच एवं अवैध रूप से नक्सी फसाने वाले दोषी लोगों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है । ताकि भविष्य में फिर इस प्रकार की घटना न घटे। साथ हीं भैस मालिक को उचित मुआवजा विभाग के स्तर से देने की मांग की जाती हैं।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर
