TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कोरोनावायरस के चलते संकिसा में अलग-अलग बिहारों में मनाई गई बुद्धपूर्णिमा


मेरापुर फर्रुखाबाद


              2564 वीं अर्न्तराष्ट्रीय त्रिपावन बुद्ध पूर्णिमा दिवस कार्यक्रम को कोरोनावायरस के चलते निरस्त कर दिया गया था। जिस कारण वस प्राचीन बुध्द स्थल संकिसा के अलग-अलग बुध्द बिहारों में  2564 वीं अर्न्तराष्ट्रीय त्रिपावन बुद्ध पूर्णिमा दिवस मनाया गया।


लेकिन अर्न्तराष्ट्रीय त्रिपावन बुद्ध पूर्णिमा दिवस धम्मा लोको बुध्द बिहार संकिसा में मनाया जाता था।
धम्मा लोको बुध विहार संकिसा, महासमता वोध पुस्तकालय संकिसा, शाक्यमुनि बुद्ध विहार जसराजपुर(भोगांव मैनपुरी) आदि बुध्द बिहारों में  2564 वीं अर्न्तराष्ट्रीय त्रिपावन बुद्ध पूर्णिमा दिवस पर बुध्द की मूर्ती के सामने मोमबत्ती ,अगरबत्ती जलाकर पूजा पाठ बुध्द वंदना की गई।
जिसके बाद उपस्थित भंते, उपासकों व अनुयायियों को खीर पूडी़ का दान किया गया।

इस अवसर पर  भंते डा. धम्मपाल महाथैरो, धम्मकीर्ति ,भंते प्रज्ञा शील ,भंते धम्म रतन, भंते रतन कीर्ति , डॉक्टर देवेश शाक्य, भारतीय जनता पार्टी  मंडल महामंत्री नीमकरोरी सोनू राजपूत, शरद शाक्य ,यतींद्र यादव, अनुपम शर्मा, आकाश शाक्य, रघुवीर शाक्य आदि भंते एवं उपासक  मौजूद रहे।
 कोरोना संक्रमण के चलते और अधिक भंते व उपासक बीते वर्षों की तरह बुध्द पूर्णिमा के अवर पर भाग नहीं ले सके।
मालूम होगा की अर्न्तराष्ट्रीय त्रिपावन बुद्ध पूर्णिमा दिवस पर हजारों की संख्या में भंते व उपासकों,एवं विदेशी अनुयायियों का जमावाडा लगता था।और मेला भी लगता था।पूजा पाठ एवं बुध्द वंदना में कई लोग भाग लेते थे।भीड़ भाड़ को सम्भालने के लिये पुलिस फोर्स लगाया जाता था।

डा़ धम्मपाल महाथैरो ने बताया कि इस अवसर पर किसी को बुलाया नहीं गया था । क्योंकि कोरोना संक्रमण का  इलाज नहीं है।
इसलिए अलग अलग बिहारों में पूजा पाठ व बुध्द वंदना कर 2564 वीं बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। और मौजूद लोगों में खीर पूड़ी का वितरण किया गया।पूरी तरह से सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन किया गया।


 ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत