TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

हज़रत अली की शहादत पर नहीं निकलेगा ताबूत जुलूस


           हज़रत अली की शहादत पर माहे रमज़ान की 19 वीं से 21वीं तक तीन दिवसीय शोक मनाने और ताबूत और जुलूस निकालने का सैकड़ों वर्षों से होने वाला कार्यक्रम कोविड 19 की महामारी और लॉकडाउन के कारण नही होगा।अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया के प्रवक्ता सै०मो०अस्करी ने उक्त सूचना देते हुए बताया की प्रत्येक वर्ष मस्जिद क़ाज़ी साहब बख्शी बाज़ार मे प्राता फजिर की नमाज़ के बाद माहे रमज़ान की 19,20व21को मजलिस होती थी और 21 रमज़ान को मस्जिद से विशाल ताबूत जुलूस मोमबत्ती की रौशनी मे निकाला जाता था।

वहीं रानी मण्डी इमामबाड़ा आज़म हुसैन से भी एक जुलूस कोतवाली नखास कोहना,खुलदाबाद,हिम्मतगंज होते हुए चकिया करबला जाता था वहीं दरियाबाद और करैली में भी कई कार्यक्रम होते थे घर घर महिलाओं की भी मजलिसे होती थीं।दायरा शाह अजमल मे डाक्टर मुस्तफा के हाथे मे ताबूत ए मौलाए कायनात उठता था।यह सभी कार्यक्रम पूरी तरहा रद कर दीए गए है।ओलमाओं ने सभी से अपील की है के अपने अपने घरों में रहकर लॉकडाउन का पूर्णत्या पालन करते हुए मौलाए कायनात हज़रत अमीरुल मोमनीन हज़रत अली इब्ने अबुतालिब की शहादत पर गिरया करें मातम करें और फरियाद करें की हम सब को इस वबा से जल्द अज़ जल्द निजात मिले और आईन्दा साल हम शियाने हैदरे कर्रार आप का ग़म और मातम और शिद्दत से मनाएँ।


रिपोर्ट मोहम्मद साबिर