TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

वृद्ध महिला की गमछे से गला घोटकर हत्या मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में पुलिस हत्या की जांच में जुटी


जनपद मैनपुरी के थाना बिछवा क्षेत्र के ग्राम सुल्तानगंज में अकेली निवास कर रही  80 वर्षीय वृद्ध श्रमिक महिला विधवा जसोदा देवी की अज्ञात हत्यारों  ने गमछे से गला घोटकर हत्या कर दी वही पड़ोसियों का आरोप है कि मृत महिला के घर पर उसके कोई दो भतीजे आए हुए थे जिनको उन्होंने अब तक पहली बार देखा था जिनकी उम्र लगभग 25 वर्ष और 28 वर्ष की है


उक्त महिला ने घर पर आए दोनों रिश्तेदारों के लिए खाना बनाया। जो रात के 9:00 बजे के लगभग हैं छत पर टहल रहे थे आज श्रमिक महिला कि सुबह के समय घर में डेड बॉडी मृत अवस्था में मिली है ग्रामीणों ने बताया कि उक्त महिला के दो पुत्रियां हैं जिनकी शादी कर चुकी है और 1 पुत्र है जो फिरोजाबाद में किसी प्राइवेट फैक्ट्री में जॉब करता है जो फिरोजाबाद में ही अपने परिवार के साथ रहता है मृत महिला यहां पर अकेली रहती हैं

घटना की सूचना पड़ोसियों ने थाना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको को कब्जे में लेते हुए मृत महिला की हत्या क्यों की गई है और कौन है हत्यारा
हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है

व्यूरो रिपोर्ट- मुनीश मिश्रा
आजतक24न्यूज