TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

मोरवा के वर्चुअल रैली में दिखा उत्साह,आम लोगो को वर्चुअल रैली में नहीं जुटा सके कार्यकर्ता !




मोरवा/समस्तीपुर (संवाददाता)


मोरवा प्रखंड के अधिकतर पंचायतों में जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया। विधायक विद्यासागर सिंह निषाद प्रखंड अध्यक्ष शर्वेन्दु कुमार आदि लोगों ने वर्चुअल रैली का लाभ उठाया। वर्चुअल रैली में कार्यकर्ताओं का उत्साह दिखा। लेकिन कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनों को लाभान्वित करने के प्रति जरा भी उत्साहित नहीं दिखे। फलस्वरूप मोरवा प्रखंड की वर्चुअल रैली में भीड़ नहीं देखी गई।



रामायण गोष्ठी समारोह का आयोजन,राम के चरित्र का अनुकरण करने से ही होगा विश्व का कल्याण होगा!



मोरवा/समस्तीपुर (संवाददाता)


भगवान श्री राम के पावन चरित्र के अनुकरण करने से ही होगा संसार का कल्याण। उक्त बातें कहीं व्यासपुर गांव में आयोजित रामायण गोष्टी समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि रामचरितमानस एवं रामायण गोष्ठी के पावन उद्देश्य से समाज का आज भी सब प्रकार से कल्याण हो सकता है, आज जरूरत है ज्ञान हीन प्रवचन कर्त्ताओं से समाज को बचाने की। समारोह की अध्यक्षता अंजनी कुमार झा ने की।प्रो अवधेश कुमार झा नन्द, किशोर झा, कृष्ण कुमार झा, दिनेश सिंह, सीताराम ठाकुर, कृष्ण कुमार झा,राम लाल साह, रामदयाल साह,गोपी रमन झा, बैद्यनाथ ईश्वर ,तिलकेश्वर राय, महेन्द्र मिश्र आदि ने समारोह को संबोधित किया। मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे।

समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट