TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

केयूके संस्था ने किसानों के लिए भेजी प्रथम उपचार की दवाएं व किट

जितेन्द्र कुमार ब्यूरो चीफ चंडीगढ

यमुनानगर, 27 नवंबर। खुशी उन्नति केंद्र संस्था ने किसान आंदोलन में शामिल किसानों के लिए प्रथम उपचार की दवाएं व! पूरी किट भेजी हैं। 



संस्था के अध्यक्ष गौरव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ठंड का मौसम है, ऐसे में किसानों को प्रथम उपचार की आवश्यकता है इसलिए उन्होने भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के माध्यम से किसानों के लिए प्रथम उपचार की दवाएं भेजी हैं। गौरव ने बताया कि इस किट में हजारों गोलियां दर्द निवारक, सैंकडों कॉटन पट्टी, कॉटन रोल के कई बंडल, दर्द निवारक ट्यूब के अलावा प्रथम उपचार क्रीम के कई पैकेट भेजे हैं। संस्था के सदस्य मनोज कांबोज, पारस त्यागी, सुनील श्योरान, मोनू, राजन, बलविंद्र, आशीष, संजय काकरान, विवेक नरवाल, अंकित पंजेटा, विकास मंढाण, विशाल कांबोज, कुलदीप दहिया व विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हे आभाष हुआ कि ठंड के मौसम में किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। इसलिए उन्होने प्रथम उपचार किटों को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों को सौंपा है ताकि किसानों का प्रथम उपचार आसानी से हो सके। उन्होने कहा कि किसानों के लिए यह मात्र छोटा सा सहयोग संस्था द्वारा किया गया है ताकि ठंड के मौसम में किसान शांतिप्रिय तरीके से आंदोलन कर रहे किसान स्वस्थ रह सके। गौरव ने बताया कि संस्था द्वारा पहले भी इस प्रकार के अनेक कार्य किये जा रहे हैं। पिछले दिनों किसानों के लघु सचिवालय के बाहर कई दिन चले प्रदर्शन के दौरान भी केयूके एनजीओ द्वारा किसानों के लिए कई दिनों तक पानी के कैंपरों का प्रबंध किया था।