TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

वन विभाग के पिंजरे में नही फंसा तेंदुआ, फिर छोड़ गया पंजे के निशान

राजेपुर फर्रुखाबाद।   वन विभाग के द्वारा जो पिंजड़ा तेंदुआ को पकड़ने के लिए लगाया गया था उसमे तेंदुआ नही फंस सका। सुबह पिंजरा तो बंद मिला लेकिन तेंदुआ का अता-पता नही था। फिलहाल तेंदुआ ना मिलने से वन विभाग की चिंता बढ़ गयी है।



थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर में बीते चार दिन पूर्व तेंदुए नें अपनी आमद करा दी थी  जिसके चलते वन विभाग और थाना पुलिस बीते चार दिन से अपना पिंजड़ा सजाये तेंदुए का इंतजार कर रही है। लाख कोशिश के बाद भी अभी तक कामयाबी पिंजड़े में नही फंसी। दरअसल वन विभाग के कुछ कर्मी पिंजड़े के निकट रखवाली के लिए पास के ही एक नलकूप की कोठरी में रुके थे । लेकिन कोठरी में सर्प दिख जाने के कारण वह गाँव में सोनें चले गये।

सुबह जब टीम मौके पर आयी तो उन्हें पिंजड़ा का दरबाजा बंद मिला और पिंजड़े के तकरीबन 10 मीटर की दुरी पर ही तेंदुए के पंजे के निशान मिलने से यह तय हो गया कि तेंदुआ रात में किसी समय पिंजड़े के पास आया था। लेकिन पिंजड़े के भीतर दाखिल नही हुआ। वन विभाग की टीम का दावा है कि वह पास के ही एक खेत में बैठा भी था।

 ब्यूरो रिपोर्ट आजतक24 न्यूज़