पूर्व प्रधान के घर मिली अवैध हथियारों की फैक्ट्री
कायमगंज फर्रुखाबाद। पूर्व प्रधान के घर अवैध हथियार बनाए जाने का कारखाना मिला। जानकारी पर पुलिस सकते में आ गयी। बताया गया पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के लिए हथियारों का जखीरा तैयार किया जा रहा था।
पूर्व प्रधान राम दुलारे पुत्र रामाधीन निवासी प्रेम नगर के घर पर अवैध हथियारों के कारखाना होने की जानकारी पुलिस को मुखबिरों से मिली। कोतवाली पुलिस ने अपने सूत्र लगाकर जानकारी को और पुख्ता किया
जब पक्की जानकारी हो गयी तो पुलिस ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में 315 बोर के तमंचा बरामद किए। छापे में अवैध रायफल भी बरामद हुई है।
छापे में कायमगंज कोतवाली के उप निरीक्षक संतोष कुमार, मंडी चौकी इंचार्ज आनंद शर्मा सहित कोतवाली का पुलिस बल शामिल था। पुलिस ने अवैध हथियार और शस्त्र बनाने के उपकरण कब्जे में ले लिए। कोतवाली कायमगंज के उप निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पूर्व प्रधान राम दुलारे निवासी प्रेम नगर के घर से 315 बोर की राइफल, 8 तमंचा व अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट बशारत की रिपोर्ट