TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

दीवार के मलबे से दबकर बालक विवेक की मौत हो जाने पर परिवार में मचा कोहराम

जहानगंज फर्रुखाबाद। कच्ची दीवार के मलबे से दब कर बालक विवेक की मौत हो जाने पर परिवार में कोहराम मच गया। विवेक थाना जहानगंज के ग्राम बेहटा निवासी गौतम बाथम का 5 वर्षीय पुत्र था। विवेक सुबह मकान की दीवार के किनारे मौजूद था तभी वर्षा के कारण कच्ची दीवार ढह गई।

विवेक के मलबे में दब जाने पर परिवार में हाहाकार मच गया परिजनों ने प्रयास कर विवेक को मिट्टी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी गरीब गौतम पल्लेदारी कर गुजारा करते हैं। उन्हें आज तक सरकारी आवास नहीं मिला है गांव के जगदीश की पत्नी आशा देवी कई प्रधान रही। वर्तमान प्रधान ने पीड़ित गौतम को ढाढस बंधाया और सरकारी आवास दिलाए जाने का वायदा किया।


सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। दिनेश कुमार गौतम ने मामले की जांच पड़ताल की । 

ब्यूरो रिपोर्ट बसारत खान की रिपोर्ट