TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक

 *लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक*



लगा मंगेशकर का निधन हो गया है। 92 साल की महान गायिका का 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। नितिन गडकरी ने इसकी पुष्टि की। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोवा चुनाव प्रचार छोड़कर आज सुबह ही ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। वहीं से उन्होंने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, लता दीदी का जाना अपूरणीय क्षति है। इससे पहले शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने एक के बाद एक ट्वीट किए थे, जिनसे आशंका पैदा हो गई थी। संजय राउत ने लिखा था, एक युग का अंत। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह 8.12 बजे उन्हें आखिरी सांस ली। निधन की खबर सामने आते ही देशभर से प्रार्थनाओं और श्रद्धांजलि का दौर शुरू हो गया है।



*लता मंगेशकर का निधन, 30 हजार से अधिक गानों को दी थी आवाज, कहलाती थीं 'स्वर कोकिला'*


मशहूर गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। स्वर कोकिला ने 92 की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। लता मंगेशकर के निधन से सिनेमाजगत में शोक की लहर छा गई है। सोशल मीडिया पर फैन्स से लेकर सितारे तक श्रद्धांजलि जाहिर कर रहे हैं। फैन्स लता मंगेशकर के फोटोज और वीडियोज शेयर करते हुए उन्हें याद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लता मंगेशकर को याद किया है और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। 



*लता को हुआ था कोविड और निमोनिया*


लता मंगेशकर के निधन की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। याद दिला दें कि लता मंगेशकर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 8 जनवरी को लता मंगेशकर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था, साथ ही उन्हें निमोनिया भी हो गया था। अस्पताल की ओर से बताया गया था कि लता मंगेशकर के लिए सबसे अच्छे डॉक्टर्स की टीम तैयार की गई थी। 



*कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं लता*


बता दें कि बीते कई दिनों से वह अस्पताल में थीं। फैन्स उनके लिए लगातार दुआएं कर रहे थे। लता मंगेशकर की हालत में सुधार आया था, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था, लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें फिर से सपोर्ट सिस्टम पर रख दिया गया। बीते दिन उनके स्वास्थ को लेकर कुछ खबरें भी सोशल मीडिया पर उड़ी थीं, लेकिन सिंगर के स्पोक्सपर्सन ने उन्हें अफवाह करार दिया था। उन खबरों से फैन्स परेशान हो गए थे।



*1942 में शुरू किया था कैरियर

लता ने*

13 साल की उम्र में 1942 में अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में अब तक 30 हजार से अधिक गाने गाए हैं। सात दशक के अपने करियर में उन्होंने कई ऐसे गाने गाये हैं, जो आज भी लोगों के जेहन में हैं। इनमें ''अजीब दास्तां है ये' 'प्यार किया तो डरना क्या' और 'नीला आसमां सो गया' शामिल है।



स्वर कोकिला के नाम से मशहूर

गौरतलब है कि 1929 लता मंगेशकर का जन्म हुआ था। लता को भारत की 'सुर साम्राज्ञी' के नाम से जाना जाता है और उनको देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा जा चुका है। वह भारतीय सिनेमा की महान गायिकाओं में से हैं, उन्हें स्वर कोकिला के नाम से जाना जाता है। लता मंगेशकर को पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।


स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीते कई दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहीं लता ने 6 फरवरी को अपनी आखिरी सांस ली। लता मंगेशकर के निधन से न सिर्फ सिनेमाजगत में बल्कि पूरे देश में शोक की लहर छा गई है। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सिनेमाजगत के सितारे तक लता को याद कर रहे हैं। लता मंगेशकर को उनके चाहने वाले 'दीदी' बुलाते थे। बता दें कि लता दीदी ने 13 साल की उम्र में 1942 में अपने करियर की शुरूआत की थी। लता ने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि विभिन्न भारतीय भाषाओं में गानों को अपनी आवाज दी। लता मंगेशकर ने अब तक 30 हजार से अधिक गाने गाए हैं। ऐसे में एक नजर उनके उन नगमों पर जिनके बिना बॉलीवुड अधूरा है। 


*इस मजबूरी में लतामंगेशकर ने की थी एक्टिंग, निर्देशक के कहने पर कटवाई थीं भौंहें*


भारत रत्न लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 92 वर्षीय लता मंगेशकर ने रविवार सुबह आठ बजकर 12 मिनट पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। स्वर कोकिला मंगेशकर को कोरोना की बीमारी के कारण 08 जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीच में उनकी तबीयत ठीक हो गई थी लेकिन शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बेहद खराब होने के बाद उन्हें फिर से वेंटिलेटर में रखा गया था और शाम को उनका इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया था कि दवा अपना असर कर रही है लेकिन रविवार सुबह उनका निधन हो गया। 30 हजार से अधिक गीतों को अपनी आवाज देने वालीं लता मंगेशकर ने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे। एक वक्त पर मजबूरी में उन्हें एक्टिंग भी करनी पड़ी थी।


इंदौर में हुआ था जन्म

28 सितंबर 1929 को लता मंगेशकर का जन्म इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था। लता के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर भी एक गायक थे। दीनानाथ सिर्फ एक गायक ही नहीं बल्कि एक थिएटर कलाकार भी थे, जिन्होंने मराठी भाषा में कई संगीतमय नाटकों का निर्माण किया था। लता मंगेशकर कुल पांच भाई बहन थे, जिन में लता सबसे बड़ी थीं। एक इंटरव्यू में लता ने बताया था कि उनका परिवार शास्त्रीय संगीत से जुड़ा था और फिल्मी संगीत को पसंद नहीं करता था। वहीं ऐसा भी कहा जाता है कि उन्हें एक नौकरानी ने मराठी पढ़ाई थी, एक पुरोहित ने संस्कृत सिखाई थी। इसके साथ ही रिश्तेदारों ने अन्य विषयों को पढ़ाया... क्योंकि लता को कभी भी औपचारिक शिक्षा-दीक्षा नहीं मिली।


*लता मंगेशकर का निधन, 30 हजार से अधिक गानों को दी थी आवाज, कहलाती थीं 'स्वर कोकिला'*


मशहूर गायिका लता मंगेशकर  का निधन हो गया है। स्वर कोकिला ने 92 की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। लता मंगेशकर के निधन से सिनेमाजगत में शोक की लहर छा गई है। सोशल मीडिया पर फैन्स से लेकर सितारे तक श्रद्धांजलि जाहिर कर रहे हैं। फैन्स लता मंगेशकर के फोटोज और वीडियोज शेयर करते हुए उन्हें याद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लता मंगेशकर को याद किया है और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। 


लता को हुआ था कोविड और निमोनिया 

लता मंगेशकर के निधन की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। याद दिला दें कि लता मंगेशकर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 8 जनवरी को लता मंगेशकर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था, साथ ही उन्हें निमोनिया भी हो गया था। अस्पताल की ओर से बताया गया था कि लता मंगेशकर के लिए सबसे अच्छे डॉक्टर्स की टीम तैयार की गई थी।