शक्की पति ने पत्नी को चाकू गोदकर मार डाला, फिर थाने में जाकर कर दिया समर्पण
बदायूं: इस्लामनगर
जिला के इस्लामनगर कस्बे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोज बाल्मीकि का रविवार को उसकी पत्नी पिंकी (43) से झगड़ा हो गया था। उनमें झगड़ा हो गया और वे लड़ते-लड़ते सड़क तक पहुंच गए। यहां उसने अपनी पत्नी के पेट पर ताबड़तोड़ चाकू से हमले कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।