TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

छात्रा से दुष्कर्म, 50 साल के शख्स पर आरोप; आरोपी गिरफ्तार

 

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में 10 साल की स्कूली छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने 50 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को  बताया कि घटना सोमवार को हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। घटना के बाद 50 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


     

उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक कक्षा पांच की छात्रा अपनी कक्षा के दौरान शौचालय जाने के लिए अपने स्कूल भवन के पीछे गई थी तभी आरोपी ने छात्रा पकड़कर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि लड़की के रोने की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। अधिकारी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भादंवि और पॉक्सों अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।