TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

खौफ पैदा कर जनता का वोट लेना चाहती है भाजपा - प्रमोद कृष्णन

 कांग्रेस नेता पूर्व सांसद आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता में खौफ पैदा कर वोट लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश का हिदू और मुसलमान तिरंगा लिए खड़ा है, तब तक दुनिया की कोई ताकत भारत का कुछ भी नहीं बिगाड़ सकती। पूर्व सांसद ने अमांपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव देवरी और शहर के बारह पत्थर मैदान पर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।


बारह पत्थर मैदान में बोलते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान भाईचारे के लिए थी, लेकिन कुछ राजनैतिक दलों ने हिदू-मुसलमान के रूप में इसकी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा धर्म निरपेक्षता की राजनीति की, सभी धर्माें का सम्मान किया। आज भी कांग्रेस इसी रास्ते पर है। भाईचारे को बांटकर सत्ता चाहने का काम नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जातिवाद की राजनीति करने वाले ये दल लोगों को धर्म में ही नहीं बांट रहे हैं, बल्कि जातियों में भी बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति करती है तो सपा और बसपा एक जाति विशेष की राजनीति कर रहीं है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप पांडेय देकर विजयी बनाने की अपील मतदाताओं से की। गांव देवरी में उन्होंने दिव्या शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ही राष्ट्रवादी पार्टी है, अन्य पार्टियां जातिवाद की पार्टियां हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी आज भी धर्म निरपेक्षता के रास्ते पर चल रही है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मो के लोग देश की आजादी में शहीद हुए। उन्हें सपने में भी यह नहीं सोचा होगा कि कभी इस देश को धर्म और जातियों में बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए, भाईचारे के लिए कांग्रेस को मजबूत करें। जब तक आप जागरूक नहीं होंगे और जातिवाद और धर्म की राजनीति करने वालों से पीछा नहीं छुड़ाएंगे भला होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इससे आपको मुक्ति दिला सकती है। उन्होंने मतदाताओं से दिव्या शर्मा को जिताकर विधान सभा भेजने की अपील की।