TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सपा में ही सुरक्षित है सभी वर्गों का हित

 शुक्रवार को समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव ने शहर के बिलराम गेट स्थित कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के निर्देश दिए।


युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविद गिरि ने कहा कि सपा की नीतियों को एवं उसके घोषणा पत्र को घर-घर जा कर जनता के बीच रखा जाए। उन्होंने भाजपा ने हमेशा गरीबों के साथ छल किया है, इसलिए गरीबों तक पहुंचे भाजपा सरकार नाकामियों को बताएं। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ मजबूत तो समझो हम मजबूत। उन्होंने कहा कि सपा में हर वर्ग का हित सुरक्षित है। युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव एवं जिला प्रभारी विजय अवरोल ने कहा कि हमारे पास समय बहुत कम हैं। कार्यकर्ता जितनी मेहनत कर लेंगे उतना फायदा होगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर काम करें। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी मतदान के दिन बूथों पर यदि ईवीएम खराब होती है तो तत्काल सूचना दें और ईवीएम को बदलवाएं। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि 13 फरवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहावर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं लोगों को सभा स्थल तक पहुंचाएं। बैठक की अध्यक्षता देवू प्रकाश लोधी ने की। संचालन नगर अध्यक्ष सोरों मनीष अग्रवाल ने किया। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बृजेश, युवजन सभा विधानसभा अध्यक्ष सुखवीर नागर, रोकी, प्रदेश सचिव कमल यादव, छात्र सभा जिलाध्यक्ष अभय यादव, अंशुमान यादव, पवन यादव, राजीव, शाहरुख राज, अभय यादव, सुखवीर, माधव गोपू, धर्मेंद्र, निशांत चौधरी, प्रशांत, सत्यम शर्मा मौजूद रहे।