डिंपल यादव का बड़ा दावा, बताया पश्चिमी यूपी में सपा गठबंधन को कितनी मिलेंगी सीटें
उत्तर प्रदेश
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव ने गुप्त नवरात्र के तृतीया तिथि पर शुक्रवार की शाम 4.45 बजे अचानक मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंच कर दर्शन पूजन किया। इसके बाद मां को चांदी का आभूषण चढ़ाया। उन्हें दर्शन पूजन सपा संरक्षक के कुल पुरोहित विजय बाबू मिश्र ने कराया। वहीं एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में कहाकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा को 50 सीटें मिल रही है। समाजवादी पार्टी की लहर से भाजपा बौखला गई है। पूर्वांचल में भी सपा को बेहतर सफलता मिलेगी।
पूर्व सांसद डिम्पल यादव शुक्रवार की शाम लखनऊ से सड़क मार्ग शाम को 4:45 बजे विंध्याचल पहुंची। वे पुरानी वीआईपी स्थित एक होटल में कुछ देर रुकने के बाद हाथ में नारियल चुनरी, माला व फूल प्रसाद लेकर मां विंध्यवासिनी के मंदिर के गणेश द्वार से गर्भगृह पहुंच कर पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां का विधि-विधान से दर्शन पूजन किया। उन्होने मां विंध्यवासिनी के चरणों में एक जोड़ी चांदी की पायल, बिछिया एवं सोने की नथिया, लाल चुनरी चढ़ाया।