TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

गुजरात में भी कांग्रेस को टेंशन देने जा रही AAP, सहयोगी दल से है गठबंधन की तैयारी

 गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उसके लिए अभी से समीकरण तैयार होने लगे हैं। हाल ही में पंजाब जीतकर उत्साहित आम आदमी पार्टी भी गुजरात में अपना विस्तार करने में जुटी है। इसी कड़ी में उसे एक अहम सफलता मिलती दिख रही है। गुजरात में आदिवासी समुदायों के बीच पकड़ रखने वाली भारतीय ट्राइबल पार्टी के नेता महेश वसाना ने सोमवार को अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में मुलाकात की। कुछ दिन पहले गुजरात के आप नेताओं ने महेश वसाना और उनके छोटे भाई से भरूच में उनके घर जाकर मुलाकात की थी। इन मुलाकातों के मायने यह निकाले जा रहे हैं कि दोनों दलों के बीच गठबंधन हो सकता है।  


आम आदमी पार्टी के नेता पहले ही भारतीय ट्राइबल पार्टी को गठबंधन का न्योता दे चुके हैं। भारतीय ट्राइबल पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ा था और दो सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि बाद में ट्राइबल पार्टी ने कांग्रेस से दूरी बना ली थी। गुजरात की आम आदमी पार्टी यूनिट ने कहा कि दिल्ली विजिट के दौरान महेश वसाना ने राजधानी के एक स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक का भी दौरा किया। महेश वसाना खुद भी देदियापाड़ा सीट से विधायक हैं। महेश वसाना के साथ आम आदमी पार्टी के नात इसुदान गधावी भी गए थे। इस दौरान उन्होंने गुजरात के आदिवासी इलाकों से जुड़े मुद्दों को लेकर बातचीत की।